बिसाऊ। क्षेत्र के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर जाने से राहत दिलाने की मांग अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। मंडावा विधायक रीटा चौधरी की ओर से राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में विश्वविद्यालय परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग उठाए जाने के बाद कॉलेज शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
#bissau #collegeexam #examcenter #tharkiawaazajay #mandawa