20 साल पुराने अपहरण केस में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव दोषमुक्त!
लखनऊ की CBI विशेष अदालत ने कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण की साजिश से जुड़े करीब दो दशक पुराने मामले में बबलू श्रीवास्तव को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि नैनी जेल में बंद रहते हुए उन्होंने अपहरण की साजिश रची और अपने गैंग को संचालित किया।
इस फैसले के बाद कायस्थ समाज के कई लोगों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थक इसे न्याय की जीत बता रहे हैं।
हालांकि, इस फैसले का अर्थ बबलू श्रीवास्तव की जेल से रिहाई नहीं है। वह दूसरे मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं और फिलहाल बरेली सेंट्रल जेल में बंद हैं।
#BabluSrivastava #BreakingNews #CBICourt #Lucknow #KayasthaSamaj #Bareilly #IndusNewsTV