गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर बाजार में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिलरुआ गांव निवासी फुलेश्वर यादव के पुत्र अमन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया.
Bihar, India | Oct 22, 2026