बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना पुलिस ने एक साथ तीन केस दर्ज किए हैं। तीनों ही केस अलग-अलग थानों में किए गए हैं। विधायक अनंत सिंह पर ये FIR मोकामा और बाढ़ के तीन थानों में दर्ज की गई है। आपको बता दें कि अनंत सिंह JDU में बागी रुख दिखाते हुए पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ ताल ठोक रहे जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।
अनंत सिंह पर 3 FIR दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किल बढ़ गई है। बड़ी बात ये है कि इन तीनों FIR में अनंत सिंह के साथ जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह भी आरोपी बनाए गए हैं, जिनका वो समर्थन कर रहे हैं। ये FIR चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई है। वहीं लॉ एंड ऑर्डर के उल्लंघन का आरोप भी इन FIR में लगाया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान ही आचार संहिता का अनंत सिंह और अनुज सिंह ने उल्लंघन किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
#AnantSingh #AnujSingh #BiharPolitics #PatnaPolice #BiharMLCElection
Purnea East, Purnia | Oct 20, 2026