
देवरिया: 26 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियां शुरू
देवरिया में 26 जून को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने पकड़ी-बरांव मार्ग के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच निर्माण, जनसभा स्थल, हेलिपैड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 26 जून को प्रस्तावित है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम का सफल और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
#ख़बर_टाइम्स #UPNews #deorianews
Barhaj, Deoria | Jun 22, 2026