
न्यायालय परिसर डीडवाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन, आज आयोजित होगा योग शिविर
डीडवाना।आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर डीडवाना में शनिवार को विशेष योग शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास एचरा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज जीनगर, चीफ एलएडीसी हरफूल राव, डिप्टी चीफ विकास ठोलिया, असिस्टेंट रोहिणी वैश्य, आरती सिखवाल, विपुल कुमार व फिरोज खान, तथा कार्यालय कर्मचारी प्रियंका मीणा, अनीता जांगिड़ व रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन के दौरान बार संघ डीडवाना के अध्यक्ष हाकम अली खां सहित क्षेत्र के वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हरदीन राम जाखड़, अजीत सिंह राठौड़, अशोक भाकर, प्रकाश डुकिया, मुस्ताक खां, बलवीर सिंह, शिव भगवान, सुरेन्द्र पुरी, सहदेव ठोलिया, केशव ओझा, समन्दर सिंह, एलिजा पिपावत, जयप्रकाश, मौ. शरीफ दोरानी, नरेन्द्र सिंह, अशोक प्रजापत, श्रीराम कुदणा, विकास सैनी, जयवीर सिंह, विमल शर्मा, असलम खां तथा बार संघ के सदस्य व भंवर पिण्डार मौजूद थे। न्यायालय परिसर में रविवार सुबह आयोजित होने वाले इस योग शिविर को लेकर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Didwana, Nagaur | Jun 20, 2026