
🔳मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से संबल योजना के हितग्राहियों के खाते में अनुग्रह राशि का किया अंतरण
🔳जिले के 451 हितग्राहियों के खाते में पहुंची 9 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि
🔳कटनी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नें बुधवार को सिवनी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल योजना अंतर्गत जिले के 451 हितग्राहियों के बैंक खाते में 9 करोड़ 61 लाख रुपए की अनुग्रह राशि अंतरित की है।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्तिथ एनआईसी कक्ष के साथ समस्त निकायों के मुख्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी में स्थित एनआईसी कक्ष में नगर निगम एवं जनपद पंचायत कटनी के हितग्राहियों के साथ-साथ श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के 88 संबल योजना के हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि अंतरित हुई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत कटनी के 73 हितग्राहियों कों 01 करोड़ 58 लाख रूपये की राशि, जनपद पंचायत बड़वारा के 66 हितग्राहियों कों 01 करोड़ 46 लाख रूपये की राशि अंतरित की गयी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत रीठी के 64 हितग्राहियों कों 01 करोड़ 36 लाख रूपये , जनपद पंचायत बहोरीबंद के 81 हितग्राहियों कों 01 करोड़ 66 लाख रूपये ,जनपद पंचायत विजयराघवगड़ के 66 हितग्राहियों कों 01 करोड़ 42 लाख रूपये , नगर निगम कटनी के 07 हितग्राहियों कों 14 लाख रूपये , नगर परिषद केमोर के 03 हितग्राहियों कों 06 लाख रूपये एवं नगर परिषद बरही के 03 हितग्राहियों कों 06 लाख रूपये की राशि अंतरित की गयी है।
संबल योजना
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी