
लौर थाने में खाकी का बेलगाम गुरूर! रीना सिंह के इशारे पर SI अनंत मिश्रा ने दिव्यांग संपादक को किया जलील!
मऊगंज। क्या लौर थाना पुलिसवालों के बाप की जागीर बन चुका है? मऊगंज जिले के लौर थाने से पुलिस की गुंडागर्दी और संवेदनहीनता का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। 11 सितंबर 2026 की रात (8 से 9 बजे के बीच) मूसलाधार बारिश में जब इंडिया हेडलाइन 24 के दिव्यांग संपादक दीपक कुमार गुप्ता थाने पहुंचे, तो सिविल ड्रेस में बैठे SI अनंत मिश्रा ने अपनी औकात भूलकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा— "इतने बारिश में ई का है आबा है!" हद तो तब हो गई जब आहत संपादक ने थाने के अंदर से ही SHO रीना सिंह को न्याय के लिए 3 बार फोन लगाया, लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन रिसीव नहीं किया! मैडम की इस रहस्यमयी चुप्पी से साफ है कि SI को इस अभद्रता की खुली छूट ऊपर से ही मिली हुई थी। मुंशी और बीट प्रभारी के हाथ जोड़ने से एक पत्रकार का स्वाभिमान वापस नहीं आएगा। 11 सितंबर की रात 8-9 बजे का CCTV फुटेज तत्काल चेक कराया जाए। अगर SI अनंत मिश्रा और रीना सिंह पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो मऊगंज का पूरा पत्रकार संघ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेगा!
#मऊगंज #लौरथाना #मऊगंजपुलिस #रीना_सिंह #अनंत_मिश्रा #पुलिस_व्यवस्था #पुलिस_की_जवाबदेही #पत्रकार_की_आवाज #दिव्यांग_पत्रकार #दीपक_कुमार_गुप्ता #इंडिया_हेडलाइन_24 #पत्रकार_पर_अभद्रता #पत्रकार_सम्मान #पत्रकार_सुरक्षा #CCTV_जांच #निष्पक्ष_जांच #पुलिस_जवाब_दो #मऊगंज_की_आवाज #मध्यप्रदेश_समाचार #MPNews #MauganjNews #MauganjPolice #JournalistSafety #JournalistRights #PoliceAccountability #IndiaHeadline24
Mauganj, Rewa | Sep 14, 2026