पलवल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल बेचने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी सिम और WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर कम कीमत में बाइक बेचने का विज्ञापन डालता था और लोगों से पैसे ठगता था।
पुलिस जांच में आरोपी के पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, बाइक की तस्वीरें और QR कोड बरामद हुए हैं। एक WhatsApp अकाउंट पर Hero Splendor बाइक मात्र ₹18,500 में बेचने का फर्जी विज्ञापन भी मिला। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
⚠️ सावधान रहें: सोशल मीडिया पर किसी भी वाहन या सामान की खरीदारी करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान करने से बचें।
#nationaltvmedia #palwalcity #palwal #palwalnews #haryana #palwalpolice
Palwal, Palwal | Jun 20, 2026