
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री सव्यसाची सराफ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना अमानगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10 नवंबर 2026 को रामपुर बाईपास मोड़ के पास घेराबंदी कर विजय वर्मन (65 वर्ष), निवासी बलगहा, थाना अमानगंज को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 341 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गांजा), जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,000 है, जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से गांजे के अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त रेनॉल्ट ट्राइबर कार, एक ओप्पो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स एवं अन्य दस्तावेज भी विधिवत जप्त किए गए हैं।
आरोपी के विरुद्ध थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 692/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।
*आरोपी का नाम एवं पता* विजय वर्मन पिता स्व. मुलुआ वर्मन, उम्र 65 वर्ष, निवासी बलगहा, थाना अमानगंज, जिला पन्ना।
*जप्त सामग्री*
341 ग्राम सूखा गांजा, अनुमानित कीमत ₹10,000।
रेनॉल्ट ट्राइबर कार।
एक ओप्पो मोबाइल फोन।
नगदी, पर्स एवं अन्य दस्तावेज।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक रोहित मिश्रा, सउनि प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक शिवम शर्मा, लक्ष्मण यादव एवं आरक्षक मेहरवान सिंह, मुनेन्द्र सिंह, अखिल पाल सहित थाना अमानगंज पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Pannapolice
Panna, Panna | Nov 11, 2026