Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पट्टी के आरुष धवल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर IIM रोहतक, IIM संबलपुर, NALSAR, NMIMS सहित कई संस्थानों में मिली सफलता, यूनाइटेड किंगडम के कार्यक्रम में भी मिला प्रवेश देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में प्रतापगढ़ के अरुष धवल का चयन, परिवार और क्षेत्र में ख़ुशी #प्रतापगढ़। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर प्रतापगढ़ के अरुष धवल ने देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अरुष का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) सहित कई नामी शिक्षण संस्थानों में हुआ है, जबकि दो प्रमुख आईआईएम के लिए दिए गए साक्षात्कार का परिणाम अभी प्रतीक्षित है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अरुष धवल का चयन आईआईएम रोहतक, आईआईएम संबलपुर, नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आईपीएम), क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु (सेंट्रल कैंपस), एनएमआईएमएस मुंबई कैंपस तथा टीएपीएमआई (मणिपाल) में हुआ है। इसके अलावा उन्होंने आईआईएम कोझिकोड और आईआईएम सिरमौर के प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए साक्षात्कार भी दिया है, जिनके परिणाम की प्रतीक्षा है। विशेष बात यह है कि अरुष का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूनाइटेड किंगडम के अंतरराष्ट्रीय ड्यूल डिग्री कार्यक्रम में भी हुआ है, जो एनएमआईएमएस के सहयोग से संचालित होता है। यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक स्तर पर प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करने की क्षमता को दर्शाती है। अरुष धवल के पिता हरिकेश पाण्डेय पट्टी नगर में 'पाण्डेय एंड सन्स' के नाम से प्रतिष्ठित औषधि व्यवसायी हैं। आरुष क्षेत्र में हाथी पांडे के नाम से मशहूर राधेश्याम पाण्डेय के पौत्र है। परिवार ने आरुष की सफलता का श्रेय उसके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। आरुष की इस उल्लेखनीय सफलता पर शिक्षकों, व्यापारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि अरुष की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भी स्थान बनाया जा सकता है। #pratapgarh #pratapgarhup72 #MedicalEducation #pratapgharh

Patti, Pratapgarh | Jul 23, 2026

MORE NEWS

धर्म और जाति छिपाकर शादी का झांसा, अश्लील वीडियो बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला; बस्ती की युवती ने प्रतापगढ़ के युवक के खिलाफ दी तहरीर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की एक युवती ने गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करने के दौरान प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवक ने अपना नाम 'खेसारी लाल' बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो तैयार किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अपनी वास्तविक पहचान व धर्म का खुलासा किया। युवक ने सोमवार को युवती को गांव बुलाया और बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। आरोपी के परिवार वाले भी उसका साथ दे रहे हैं।
पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 #BastiNews #PratapgarhNews #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews #JusticeForVictim #CyberCrime #BreakingNews #UPNews

धर्म और जाति छिपाकर शादी का झांसा, अश्लील वीडियो बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला; बस्ती की युवती ने प्रतापगढ़ के युवक के खिलाफ दी तहरीर उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की एक युवती ने गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करने के दौरान प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने अपना नाम 'खेसारी लाल' बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो तैयार किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अपनी वास्तविक पहचान व धर्म का खुलासा किया। युवक ने सोमवार को युवती को गांव बुलाया और बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। आरोपी के परिवार वाले भी उसका साथ दे रहे हैं। पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। #BastiNews #PratapgarhNews #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews #JusticeForVictim #CyberCrime #BreakingNews #UPNews

Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026

#प्रतापगढ़। प्रदेश प्रवक्ता बनते ही दिनेश सिंह का शक्ति प्रदर्शन? पट्टी में भव्य स्वागत ने खींचा सबका ध्यान

पट्टी में दिखा दिनेश सिंह का दम!
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा शहर।

#pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh

#प्रतापगढ़। प्रदेश प्रवक्ता बनते ही दिनेश सिंह का शक्ति प्रदर्शन? पट्टी में भव्य स्वागत ने खींचा सबका ध्यान पट्टी में दिखा दिनेश सिंह का दम! ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा शहर। #pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh

Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

#प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी आगमन पर सोमवार को नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा दिनेश सिंह को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना पूरे प्रतापगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। वहीं कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद 'बबलू' पांडेय की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने स्वागत समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संजय मिश्रा, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

#pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत #प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी आगमन पर सोमवार को नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा दिनेश सिंह को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना पूरे प्रतापगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। वहीं कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद 'बबलू' पांडेय की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने स्वागत समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संजय मिश्रा, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। #pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh

Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, हुआ स्वागत

पट्टी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह सोमवार को पहली बार पट्टी पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद बबलू पांडे के नेतृत्व में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।
दिनेश सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, आशीष खंडेलवाल, नवीन खंडेलवाल, बबलू पांडे पूर्व प्रधान, प्रमोद खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, राकेश सिंह,निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह
,प्रभाकर सिंह महामाया  सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, हुआ स्वागत पट्टी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह सोमवार को पहली बार पट्टी पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद बबलू पांडे के नेतृत्व में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। दिनेश सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, आशीष खंडेलवाल, नवीन खंडेलवाल, बबलू पांडे पूर्व प्रधान, प्रमोद खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, राकेश सिंह,निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ,प्रभाकर सिंह महामाया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026

श्रावण मास में कांवड़ मार्ग से मीट-मछली की दुकानें हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पट्टी, प्रतापगढ़। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग उठी है। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि श्रावण मास में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में पट्टी, कंधई और दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उडैयाडीह बाईपास, पृथ्वीगंज रोड, उडैयाडीह बाजार तथा शिव मंदिर मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को श्रावण मास की समाप्ति तक अस्थायी रूप से बंद कराया जाए।

प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि उडैयाडीह मार्ग कांवड़ यात्रियों का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर मांसाहारी दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं। साथ ही गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के रोजगार का विरोध करना नहीं, बल्कि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आस्था का सम्मान बनाए रखना और कांवड़ मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना है।

उन्होंने प्रशासन से दुकानदारों के सहयोग से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द भी बना रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंडिका प्रसाद गौतम, अंगद, शिवाकांत पांडे, जिला अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पाठक, विनोद मिश्रा, पिंटू मिश्रा, बिंदु पाठक, सूरज सिंह, सुभाष, पवन कुमार, विवेक, विकास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रावण मास में कांवड़ मार्ग से मीट-मछली की दुकानें हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पट्टी, प्रतापगढ़। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग उठी है। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रावण मास में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में पट्टी, कंधई और दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उडैयाडीह बाईपास, पृथ्वीगंज रोड, उडैयाडीह बाजार तथा शिव मंदिर मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों को श्रावण मास की समाप्ति तक अस्थायी रूप से बंद कराया जाए। प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि उडैयाडीह मार्ग कांवड़ यात्रियों का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर मांसाहारी दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं। साथ ही गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के रोजगार का विरोध करना नहीं, बल्कि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आस्था का सम्मान बनाए रखना और कांवड़ मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना है। उन्होंने प्रशासन से दुकानदारों के सहयोग से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द भी बना रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंडिका प्रसाद गौतम, अंगद, शिवाकांत पांडे, जिला अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पाठक, विनोद मिश्रा, पिंटू मिश्रा, बिंदु पाठक, सूरज सिंह, सुभाष, पवन कुमार, विवेक, विकास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Patti, Pratapgarh | Aug 3, 2026