मध्य प्रदेश में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक बस परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत शहरों के साथ गांवों तक बसों की पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। आने वाले समय में प्रदेशभर में 15 हजार से ज्यादा बसें संचालित करने की योजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, रोजगार, इलाज और व्यापार के लिए शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। खासतौर पर उन गांवों को फायदा मिलेगा, जहां अभी नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
#VindhyaSamacharTV #MPNews #MadhyaPradesh #PublicTransport #RuralConnectivity #BusService