Public App Logo
Jansamasya
Janmashtami
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

एमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याजमुक्त ऋण : रजनीश रंजन पहली बार आयोजित स्नातक मतदाता संवाद में उमड़ी भीड़, सात निश्चयों का किया ऐलान लखीसराय। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब तीन हजार स्नातक मतदाता शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार जिले के 74 वर्षों के इतिहास में पहली बार स्नातक मतदाताओं के लिए इस तरह का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर पहुंचते ही संभावित प्रत्याशी रजनीश रंजन का उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सेवानिवृत्त शिक्षक बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीश रंजन ने कहा कि यदि उन्हें स्नातक मतदाताओं का आशीर्वाद मिला और वे विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचित हुए, तो स्नातकों के हित में सात प्रमुख संकल्पों को लागू कराने के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बेरोजगार स्नातकों को स्वरोजगार के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की होगी। इसके अलावा एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान लागू कराने, वित्तरहित शिक्षण संस्थानों की समस्या दूर करने, सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदाकर्मियों एवं बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, अधिवक्ताओं के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, जिला एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी की स्थापना तथा बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ता लागू कराने को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। संवाद कार्यक्रम के दौरान स्नातक मतदाताओं ने रोजगार, पलायन और शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। रजनीश रंजन ने सभी सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद कई स्नातक मतदाताओं ने रजनीश रंजन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। वहीं कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे टीम रजनीश के सदस्यों ने आगामी चुनाव में उनके पक्ष में व्यापक जनसमर्थन का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट की महानिदेशिका एवं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन ने भी उपस्थित स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रजनीश रंजन एमएलसी बनने पर स्नातक मतदाताओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी गोपेश सिंह, हरिओम, अमरेश, जीवन, विनय, शुभम, अशोक यादव, साधुशरण सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुंदेश्वर सिंह, नीतू कुमारी आर्य, राजेंद्र कुमार कंचन, सतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। #khabarlakhisarai #MLC #bihar #elections

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 19, 2026

MORE NEWS

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
लखीसराय। बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक  निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता दयानंद कुमार मेहता (संस्थापक, स्किल दर्पण) ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के साथ समझाया।
स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, आवेदन प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टार्टअप विचारों एवं पिच डेक निर्माण से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से नवाचार आधारित उद्यम स्थापित कर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित लखीसराय। बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता दयानंद कुमार मेहता (संस्थापक, स्किल दर्पण) ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के साथ समझाया। स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, आवेदन प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टार्टअप विचारों एवं पिच डेक निर्माण से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से नवाचार आधारित उद्यम स्थापित कर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 27, 2026

लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव गिरफ्तार, बताया जा रहा है NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन  के दौरान हुए उपद्रव है कारण।

लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव गिरफ्तार, बताया जा रहा है NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव है कारण।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 26, 2026