जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं
सात दिन के नवजात की गंभीर हृदय बीमारी के इलाज के लिए उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, आरबीएसके के तहत केरल में होगा उपचार
जनता दरबार में मात्र सात दिन के एक नवजात शिशु के गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए परिजनों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शिशु के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल नवजात शिशु कोलकाता में भर्ती है।