5 हजार रुपये रिश्वत सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार*
- *भाई के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और क्रेटा कार छुड़वाने के बदले मांगी थी 10 हजार रुपये रिश्वत*
- *पहले ले चुका था 5 हजार रुपये, शेष राशि लेते हुए एसीबी रेवाड़ी की टीम ने दबोचा*
चंडीगढ़/रेवाड़ी।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रेवाड़ी यूनिट ने सीआईए होडल, जिला पलवल में तैनात सब-इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और उसकी क्रेटा कार छुड़वाने के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
#acb #haryana #palwal #faridabad
#briberry #police