तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले, सड़कें हुईं सफेद
फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। अचानक हुई ओलावृष्टि से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने बारिश और ओलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
ओलावृष्टि के बाद कई जगह सड़कें सफेद नजर आने लगीं। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फसलों में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है। क्षेत्र में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि चर्चा का विषय बनी रही।
Bareilly news Live