औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज में छात्राओं को परेशानी, वेटिंग रूम का AC-पंखा खराब।
औरंगाबाद, 22 अगस्त 2026 | 24 News Live
औरंगाबाद के प्रतिष्ठित सिन्हा कॉलेज में छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज के वेटिंग रूम में लगा AC और पंखा कई दिनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में छात्राओं को बैठने में काफी दिक्कत हो रही है।
इसको लेकर आज छात्र नेता रंजन कुमार और लवकुश कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वेटिंग रूम में AC और पंखा खराब होने से छात्राओं को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
छात्र नेताओं ने प्राचार्य से मांग की है कि वेटिंग रूम के AC और पंखे को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि छात्राओं को राहत मिल सके।
इस मौके पर छात्र नेता रंजन कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए, जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
#Aurangabad #SinhaCollege #BiharNews #StudentNews #24NewsLive