
फिट इंडिया अभियान को मिला बढ़ावा, दलमा ट्रेकिंग के लिए रवाना हुए मैराथन धावक
सरायकेला : फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर परिसर से एक विशेष जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। मिशन फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मैराथन रनर्स ग्रुप, गम्हरिया के लगभग 40 सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद प्रतिभागियों की टीम पारडीह काली मंदिर होते हुए दलमा की पहाड़ियों की ओर रवाना हुई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, दौड़ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
मौके पर केपी सोरेन ने कहा कि बदलती जीवनशैली के बीच शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हो गई हैं। उन्होंने युवाओं से खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और राष्ट्र की नींव होते हैं।
उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का जनआंदोलन है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर बीटी दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
#FitIndia #MissionFitIndia #Gamharia #Saraikela #DalmaHills #MarathonRunners #FitnessRun #HealthyLifestyle #RunForFitness #JharkhandNews #SaraikelaKharsawan #SportsNews #FitnessAwareness #YouthPower #DalmaTrek #KPSoren #GhoraBabaMandir #GamhariaNews #CHHOTANAGPURLIVE #JharkhandBreaking