
अवैध तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर : थाना मछरेहटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मिश्रित विशाल गुप्ता के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना मछरेहटा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अभियुक्त मोबिन उर्फ बड़क्के पुत्र मुशीर अली, निवासी ग्राम परसदा (थाना मछरेहटा, सीतापुर) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (12 बोर) और एक जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना मछरेहटा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 257/2026, धारा 25(1-बी) आयुद्ध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कांस्टेबल विवेक कुमार रावत और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।
#SitapurPolice #UPPolice #LawAndOrder #ActionAgainstCrime #MachhrehtaPolice #PublicSafety #SitapurNews