
एनसीसी कैडेट्स को दी क्वार्टर गार्द की जानकारी
सोलन
पहली हिमाचल (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से बद्दी की चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्वार्टर गार्द की जानकारी दी गई।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेटों को एआई , ड्रोन ,ड्रिल, हथियारों की सामान्य जानकारी, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, समूह चर्चा, नेतृत्व विकास कार्यक्रम, व्यक्तित्व संवर्धन व्याख्यान तथा विभिन्न साहसिक एवं सामूहिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गई।
शिविर के दौरान हवलदार निर्मल सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को क्वार्टर गार्द की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि क्वार्टर गार्द यूनिट का वह स्थान और सुरक्षा दल होता है, जो यूनिट की सुरक्षा और अनुशासन की जिम्मेवारी संभालता है। यह सेना की परंपरा पर अधारित है और एनसीसी प्रशिक्षण शिविरों में भी इसका अभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि क्वार्टर गार्द वरिष्ठ अधिकारियों को आगमन पर सलामी देता है। 24 घंटे ड्यूटी चलती है और गार्ड बदलने की प्रक्रिया का पालन करता है। गार्ड ड्यूटी के दौरान अनुशासन और सतर्कता बनाए रखता है। एनसीसी शिविर के दौरान कैडेट्स को बारी-बारी से क्वार्टर गार्द ड्यूटी दी जाती है ताकि वह सैन्य अनुशासन , सुरक्षा व्यवस्था और गार्ड ड्रिल का व्यवहारिक ज्ञान हासिल कर सकें।
ये रहे मौजूद....
इस अवसर पर कर्नल ए.एस. सिद्धू, चितकारा यूनिवर्सिटी के निदेशक (प्रशासन) कर्नल रवि कुमार शर्मा, सूबेदार मेजर अनिल कुमार, जेसीओ अतीक रहमान, एएनओ अनिल राणा, विकास शर्मा, नीरज राठौड़, चंद्रमणी, डॉ. प्रशांत रोहिता, अमरदेव, अंजना ठाकुर, सुमन देवी, राधिका सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।