सूर्यवंशी इन, सूर्या-रिंकू आउट, नई लीडरशिप... टीम इंडिया के सेलेक्शन ने दिए भविष्य के संकेत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए सिर्फ भारतीय टीम का ऐलान ही नहीं हुआ है, बल्कि इसने कुछ बड़े संकेत भी दिए हैं। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व, तिलक वर्मा की नई भूमिका और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारे की एंट्री के साथ टीम इंडिया अब नई शुरुआत करने जा रही है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन 6 जून (शनिवार) को हुआ। चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है, उससे बड़े मैसेज निकलकर सामने आए हैं। आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है।
#VaibhavSuryavanshi