दशहरा पर्व पर विशेष यातायात व्यवस्था | यातायात पुलिस जयपुर 🚦
20 अक्टूबर 2026
दशहरा पर्व के अवसर पर जयपुर शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।
📍 प्रमुख आयोजन स्थल: आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम, शास्त्री नगर एवं वीटी रोड, मानसरोवर।
⚠️ आवश्यक निर्देश:
🔹 आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन रहेगा।
🔹 दहन स्थलों के आसपास पार्किंग निषेध रहेगा।
🔹 रोडवेज बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से होगा।
🔹 अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।
🙏 आमजन से अपील
सुगम आवागमन के लिए समानांतर मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों की पालना करें।
आइए, इस दशहरा पर्व को खुशियों, उत्साह और सुरक्षित सफर के साथ मनाएँ।
यातायात पुलिस जयपुर — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#JaipurTrafficPolice #दशहरा2026 #TrafficAdvisory #SafeJaipur #RoadSafety