Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

अररिया, 27 जून 2026 प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायत में "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन 28 जून को जिला के सभी पंचायतों में किया जाएगा ग्राम सभा का आयोजन महिला हितैषी पंचायत थीम पर होगी ग्रामसभा, सभी विभागों की सहभागिता से विकास योजनाओं की होगी समीक्षा ग्रामीण विकास को जनभागीदारी के माध्यम से गति देने एवं पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 28 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन अथवा अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन पूर्ण समन्वय और प्रभावी अंतर-विभागीय सहयोग के साथ सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सभा में पंचायत राज विभाग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जीविका, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। "पंचायत विकास दिवस" के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की समीक्ष भी की जाएगी। इस बार पंचायत विकास दिवस की थीम "महिला हितैषी पंचायत" निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, स्वरोजगार तथा आजीविका संवर्द्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा होगी। जिला प्रशासन ने जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिला केंद्रित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। पंचायत विकास दिवस पर आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास योजनाओं और पंचायत की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिसमें पंचायत की वित्तीय स्थिति, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, सतत विकास लक्ष्यों, पंचायत की आय बढ़ाने के उपायों तथा पिछले माह लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी विकास योजनाओं और पंचायत संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, विभागीय अधिकारियों, जीविका समूहों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों से पंचायत विकास दिवस में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी और विकसित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का लाइव प्रसारण भी सभी ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके अलावा वीबी-जी राम जी के तहत रोजगार और आजीविका से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Araria, Bihar | Jun 27, 2026

MORE NEWS

अररिया, 27 जून 2026 प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायत में "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन 28 जून को जिला के सभी पंचायतों में किया जाएगा ग्राम सभा का आयोजन महिला हितैषी पंचायत थीम पर होगी ग्रामसभा, सभी विभागों की सहभागिता से विकास योजनाओं की होगी समीक्षा ग्रामीण विकास को जनभागीदारी के माध्यम से गति देने एवं पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 28 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन अथवा अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन पूर्ण समन्वय और प्रभावी अंतर-विभागीय सहयोग के साथ सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सभा में पंचायत राज विभाग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जीविका, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। "पंचायत विकास दिवस" के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की समीक्ष भी की जाएगी। इस बार पंचायत विकास दिवस की थीम "महिला हितैषी पंचायत" निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, स्वरोजगार तथा आजीविका संवर्द्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा होगी। जिला प्रशासन ने जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिला केंद्रित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। पंचायत विकास दिवस पर आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास योजनाओं और पंचायत की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिसमें पंचायत की वित्तीय स्थिति, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, सतत विकास लक्ष्यों, पंचायत की आय बढ़ाने के उपायों तथा पिछले माह लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी विकास योजनाओं और पंचायत संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, विभागीय अधिकारियों, जीविका समूहों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों से पंचायत विकास दिवस में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी और विकसित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का लाइव प्रसारण भी सभी ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके अलावा वीबी-जी राम जी के तहत रोजगार और आजीविका से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Araria News