#हनुमानगढ़ जिले के 'मेट मॉडलो' की नई कहानी!
संगरिया की आवाज़।
हनुमानगढ़ जिले में इन दिनों "मेट" बनने से ज्यादा चर्चा "मेट" की सुर्खियों की हो रही है।
पहले बिरजा मेट अपनी ईमानदारी के किस्सों से चर्चित हुआ। फिर गौशाला चंदे के विवादों ने वही नाम अलग कारणों से चर्चा में ला दिया।
अब सरवन मेट पहले विवाह की अनुमति के लिए प्रशासन को ज्ञापन देकर सुर्खियों में आया, और अब चार बच्चों की मां के साथ जाने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
व्यंग्य यही कहता है कि आजकल काम से कम, कारनामों से ज्यादा प्रसिद्धि मिल रही है। लेकिन सच यह भी है कि समाज को सुर्खियां नहीं, अच्छे उदाहरण चाहिए। पहचान ऐसी हो जो आने वाली पीढ़ी प्रेरणा के रूप में याद रखे, न कि विवादों के रूप में।
चर्चा क्षणिक होती है, चरित्र स्थायी होता है।
नाम कमाइए, लेकिन ऐसे कामों से नहीं जिन पर समाज सवाल उठाए, बल्कि ऐसे कर्मों से जिन पर समाज गर्व करे।
#संगरिया_की_आवाज़ #व्यंग्य #सोशलमीडिया #हनुमानगढ़