झाझा थाना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, चालक सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझा थाना, जिला जमुई में पदस्थापित चालक सिपाही जितेन्द्र कुमार को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, चालक सिपाही जितेन्द्र कुमार झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह के लिए रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था। सत्यापन के बाद गठित टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ मौके पर ही दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद संबंधित मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#SVU #VigilanceBureau #BriberyCase #Jamui #JhajhaThana #CorruptionFreeBihar #BreakingNews #sachbharatnews
Fatehpur, Gaya | Jun 3, 2026