सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह का पारिवारिक विवाद अब मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है। रविवार को उनकी पत्नी पूजा सिंह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने लोकसेवक आवास पहुंचीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।
पूजा सिंह ने अपनी बेटी से मिलवाने और पत्नी के रूप में अपना अधिकार दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें सोमवार को दोबारा बुलाया है। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचे अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम आवेदन भी सौंपा।
गौरतलब है कि इससे पहले पूजा सिंह डीजीपी और महिला आयोग से भी न्याय की गुहार लगा चुकी हैं।