Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

मेजरगंज में निर्माणाधीन विद्युत ग्रीड स्टेशन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी श्री रिची पांडे द्वारा आज मेजरगंज प्रखंड में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा निर्माणाधीन नए विद्युत ग्रीड स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मालूम हो कि लगभग 162.73 करोड़ रुपये की लागत से 132/33 केवी क्षमता के इस ग्रीड स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रीड स्टेशन के निर्माण के उपरांत मेजरगंज, रीगा, सुप्पी, सोनबरसा एवं बथनाहा प्रखंड के विद्युत उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा इन क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रस्तावित ग्रीड स्टेशन की क्षमता 2×80 मेगावाट निर्धारित की गई है तथा इसके माध्यम से लगभग 1,33,417 विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति में भी सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के विद्युत अधोसंरचना विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके पूरा होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Sitamarhi, Bihar | Jul 1, 2026

MORE NEWS

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप
सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026