
#श्री रामलीला अभिनय समिति #कानिया, रामनगर द्वारा इस बार #रामलीला मंचन के दौरान #विभिन्न विधाओं में विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियों को #सम्मानित करने की अनूठी पहल की गई।
#जिसमें रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले और दुर्घटना , जटिल उपचार आदि परिस्थितियों में #जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर रक्त प्रदान करने वाले समाजसेवी और दया फाउंडेशन के #मोहित अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
#इसके अतिरिक्त #रामनगर क्षेत्र में #स्वच्छता और सफाई अभियान को लेकर जागरूकता का प्रचार - प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही #सीसीटी टीम को पुरस्कृत किया गया।
#पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार आपके अपने लोकप्रिय चैनल/समाचार-पत्र कुमाऊं क्रांति उजाला को प्राप्त हुआ। जिसे #कुमाऊं क्रांति उजाला के संपादक के तौर पर मयंक मैनाली को प्रदान किया गया।
#समाजसेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार क्षेत्र में हर जरूरतमंद की सहायता करने वाले समाजसेवी #मुकेश सुयाल को यह सम्मान प्रदान किया गया। #मुकेश सुयाल ने समाजसेवा में अपना एक अलग स्थान प्राप्त किया है।
विभिन्न विधाओं में सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों ने #रामलीला कमेटी कानिया का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही इस वर्ष प्रारंभ की गई इस अनूठी पहल की सभी लोगों ने सराहना की है।
#uttrakhand #Ramnagar #nainital