
रामपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर की खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में कला, विज्ञान, वाणिज्य तथा पीजीडीसीए के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 27 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अंग्रेजी विषय में 16, अर्थशास्त्र में 34, हिंदी में 4, समाजशास्त्र में 3, गणित में 4, इतिहास में 12 तथा रसायन विज्ञान में 11 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा वाणिज्य स्नातकोत्तर (एम.कॉम.) में 16 तथा पीजीडीसीए में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद मेरिट सूची 31 अगस्त 2026 को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसलिंग 1 से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।
Ani, Kullu | Aug 26, 2026