
यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बाड्डीमाजरा में 75 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 12 बाड्डीमाजरा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मेन रोड के कार्य जिसकी कीमत 75 लाख रुपए है के कार्य का नारियल फोड़ कर शुरुआत की। क्षेत्र के हजारों नागरिकों को इन विकास कार्यों का लाभ होगा क्षेत्र के लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे जो आज हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से पूरी हो गई है। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा जाता प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि उनका यही प्रयास रहेगा कि हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य पूर्ण हों ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उनका उद्देश्य भी यही है और रहेगा कि अधिक से अधिक विकास कार्य उनके क्षेत्र में हो और आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके और उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में हलके की जनता उन्हें सहयोग दें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है और सरकार द्वारा विकासात्मक कार्यों में नित नए-नए आयाम स्थापित कर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शूमार किया है।