
रघुनाथपुर और बरोली में साथिया प्रशिक्षण आयोजित
तम्बाकू मुक्त श्योपुर बनाने शपथ का आयोजन
----
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड विजयपुर के शासकीय हाई स्कूल रघुनाथपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरोली पर साथिया (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र कर्ण ने उपस्थित किशोर-किशोरियों (साथिया) को प्रशिक्षण के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि साथिया अपने साथी किशोरों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्री साहिब कुरैशी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंत में तम्बाकू मुक्त श्योपुर की शपथ भी ली गई।
इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग से बी पी एम श्री दिलीप डंडोतिया, बी सी एम श्री कमल किशोर,काउंसलर श्री जीतेन्द्र शाक्य,ट्रेनर श्री ओमप्रकाश पाठक, श्री दीपक शर्मा, श्री मुकेश जाटव आदि मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur