लालापुर में बोलेरो-बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
प्रयागराज। लालापुर थाना क्षेत्र के गोड़ारपुर मार्ग पर मंगलवार को बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक घायल को अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच के साथ शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
Bara, Allahabad | Jun 18, 2026