बगहा के भैरोगंज बाजार में चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि छठ महापर्व मनाने के लिए शिक्षक का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव बासगांव परसौनी गया हुआ था। इसी दौरान मंगलवार देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह घर पहुंचे शिक्षक के नाती ने टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर परिवार को सूचना दी। सूचना पर भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।