
शाहनगर: पानी लेने गई गर्भवती महिला पर भैंसे का हमला, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
महिंगवां घाट | जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)
शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महिंगवां घाट में एक गर्भवती महिला पर भैंसे (पड़े) के हमले का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिला रोशनी चौधरी को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, रोशनी चौधरी पानी लेने जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे भैंसे ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घायल महिला के पति कमलेश चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
वहीं, महिला का आरोप है कि भैंसे का मालिक मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।
डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वाहन में तैनात सैनिक राजेंद्र सिंह और पायलट ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सवाल यह है कि यदि पशुओं के हमले से कोई घायल होता है, तो उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सार्वजनिक रास्तों पर पशुओं की आवाजाही और लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
घायल महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
📢 आपकी राय: क्या पशुपालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा और नियंत्रण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
शाहनगर की हर खबर के लिए जुड़े रहें।
#Shahnagar #PannaNews #BreakingNews #Dial112 #महिला_सुरक्षा #मध्यप्रदेश_न्यूज #स्थानीय_समाचार