री-नीट AIR 517, जिला टॉपर बने इशान गोप का चिन्मया विद्यालय में सम्मान
👇👇👇👇👇
चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र इशान गोप ने री-नीट 2026 में 720 में 670 अंक, 99.972 परसेंटाइल व ऑल इंडिया रैंक 517 हासिल कर बोकारो जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। सोमवार को वह अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुंचे, जहां सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा व अन्य शिक्षकों ने सम्मानित किया। इशान ने बताया कि बचपन से बायोलॉजी में रुचि थी और निरंतर अभ्यास व मॉक टेस्ट उनकी सफलता की कुंजी रहे। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए। इशान भविष्य में न्यूरोसर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
Chas, Bokaro | Jul 21, 2026