Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

चार दिवसीय तृतीय हजारीबाग सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय तृतीय हजारीबाग सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने निशाना लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के खिलाड़ियों ने शूटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल बेहतर संसाधनों और सुविधाओं की है। उन्होंने कहा कि शूटिंग खेल के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने विधायक मद उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि संसाधनों की कमी खिलाड़ियों की प्रगति में बाधक नहीं बनने दी जाएगी। विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग रेंज के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त हजारीबाग से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही राज्यसभा सांसद श्री परिमल नाथवानी से भी आग्रह किया जाएगा कि हजारीबाग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए आधुनिक शूटिंग अवसंरचना विकसित करने में सहयोग प्रदान करें, ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश रंजन ने कहा कि राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं एसोसिएशन के संस्थापक संरक्षक श्री ए.के. सिंह ने दो दशक पूर्व स्वयं पहल कर हजारीबाग में शूटिंग खेल की नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि उस समय इस अभियान से जुड़े प्रमुख लोगों में स्वर्गीय सुनील सिन्हा भी शामिल थे। उनके नाम पर आयोजित यह प्रतियोगिता उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। एसोसिएशन के महासचिव श्री नीलेन्दु जयपुरियार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से एसोसिएशन अपने सीमित संसाधनों के बावजूद शूटिंग खेल को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग अभ्यास के लिए रांची, धनबाद एवं अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। विधायक द्वारा की गई सहायता की घोषणा से खिलाड़ियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने समाजसेवी स्वर्गीय सुनील सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय कुमार सिंह (बबलू सिंह) ने किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम, श्री शेखर कुमार, स्वर्गीय सुनील सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता सिन्हा, पुत्र संगीत सोनल, सुदीप्त सफल, जयश्री, श्री विनय प्रसाद, श्रीमती रीना देवी, आदित्य शरद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिन्हा, श्री अशोक यादव, श्री मंजीत सिंह, श्री दीना यादव, श्री सत्यरंजन सिन्हा, भैया मुरारी सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन रांची से आए जूरी एवं शूटिंग कोच श्री रंजन कुमार तथा श्री राहुल कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। एसोसिएशन के कोच एवं शूटर रिद्धि गुप्ता तथा रोहित सिंह प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग कर रहे हैं। चार दिवसीय यह चैंपियनशिप 23 जून को सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी।

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

🔥 ₹1 लाख का लैपटॉप अब सिर्फ ₹20,000 में!
🎁 12 FREE Accessories + Warranty + Student Benefits

📍 Alfa IT Solutions, Matwari, Gandhi Maidan, Hazaribagh (Shop No. 35)
📞 9241590090

⚡ Limited Time Offer | Grab the Deal Now!

#Hazaribagh #LaptopOffer #StudentDeal #AlfaITSolutions

🔥 ₹1 लाख का लैपटॉप अब सिर्फ ₹20,000 में! 🎁 12 FREE Accessories + Warranty + Student Benefits 📍 Alfa IT Solutions, Matwari, Gandhi Maidan, Hazaribagh (Shop No. 35) 📞 9241590090 ⚡ Limited Time Offer | Grab the Deal Now! #Hazaribagh #LaptopOffer #StudentDeal #AlfaITSolutions

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 22, 2026

🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨

चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया।

पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

#HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔

🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨 चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। #HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026

NEET 2026 से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट!

2024 पेपर लीक कांड के बाद प्रशासन सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई होटलों में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी निगरानी जारी है।

#NEET2026 #Hazaribagh #NEET #PaperLeak #JharkhandNews #HazaribaghPolice #BreakingNews

NEET 2026 से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट! 2024 पेपर लीक कांड के बाद प्रशासन सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई होटलों में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी निगरानी जारी है। #NEET2026 #Hazaribagh #NEET #PaperLeak #JharkhandNews #HazaribaghPolice #BreakingNews

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

🚦 हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔

हजारीबाग पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान और वाहन चेकिंग चलाकर 134 बिना हेलमेट, 40 ट्रिपल लोड, 13 मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और 30 नो-पार्किंग मामलों में चालान काटा। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#Hazaribagh #TrafficPolice #RoadSafety #HazaribaghNews #JharkhandNews 🚦

🚦 हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔 हजारीबाग पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान और वाहन चेकिंग चलाकर 134 बिना हेलमेट, 40 ट्रिपल लोड, 13 मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और 30 नो-पार्किंग मामलों में चालान काटा। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। #Hazaribagh #TrafficPolice #RoadSafety #HazaribaghNews #JharkhandNews 🚦

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

🕌 हजारीबाग में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कोर्रा, सदर, बड़ा बाजार, इचाक, बड़कागांव सहित कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की।

#Hazaribagh #Muharram #PeaceCommittee #HazaribaghPolice #JharkhandNews #LawAndOrder #CommunityHarmony #IndiaNews #PublicSafety #HazaribaghUpdate

🕌 हजारीबाग में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कोर्रा, सदर, बड़ा बाजार, इचाक, बड़कागांव सहित कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की। #Hazaribagh #Muharram #PeaceCommittee #HazaribaghPolice #JharkhandNews #LawAndOrder #CommunityHarmony #IndiaNews #PublicSafety #HazaribaghUpdate

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026