शौर्य चक्र विजेता शहीद सूबेदार गंगाराम चौधरी का 32वां शहीद दिवस कल नवनिर्मित छतरी व मुख्य द्वार का होगा अनावरण !
ढांढणियाँ में शौर्य चक्र विजेता शहीद सूबेदार गंगाराम चौधरी का 32वां शहीद दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर नवनिर्मित छतरी और शहीद गंगाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित मुख्य द्वार का भव्य अनावरण किया जाएगा।
कार्यक्रम शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, ओसियां विधायक भैराराम सियोल के विशिष्ट आतिथ्य तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह मानव की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
आयोजन की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा के साथ होगी, जिसमें वीर शहीद को नमन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है।