Public App Logo
दरभंगा के उद्योगपति कृष्ण कांत ठाकुर को मिला ‘भामाशाह पुरस्कार’ 🔥 दरभंगा के उद्योगपति कृष्ण कांत ठाकुर को मिला बड़ा सम्मान! ‘भामाशाह पुरस्कार’ से नवाजे गए, बढ़ाया मिथिला का मान 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर लहेरियासराय के पोलो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दरभंगा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री कृष्ण कांत ठाकुर को ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट GST रिटर्न, IGST भुगतान और बेहतर कर अनुपालन के लिए वाणिज्य कर विभाग की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। चार दशकों से शिक्षा, रियल एस्टेट और सरकारी निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय कृष्ण कांत ठाकुर का यह सम्मान उनकी व्यावसायिक उपलब्धि के साथ-साथ जिम्मेदार करदाता के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। 🇮🇳 यह सम्मान सिर्फ कृष्ण कांत ठाकुर के लिए नहीं, बल्कि पूरे दरभंगा और मिथिला के लिए गर्व का क्षण है। - Darbhanga News