बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 लापरवाह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पटना में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। निलंबित होने वालों में विभिन्न जिलों में तैनात अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इंजीनियर, कार्यपालक पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। सीएम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।