
हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026: निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल ने 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर बढ़ाई चुनावी हलचल
#hanumangarh #BJPNEWS हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए अपनी “गणेश बंसल टीम” के प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को चुनावी मुद्दा बनाते हुए बंसल ने शहर के 60 वार्डों में अपने उम्मीदवार घोषित किए। प्रत्याशी सूची सामने आते ही नगर परिषद चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अब मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है। गणेशराज बंसल ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य हनुमानगढ़ को स्वच्छ, आधुनिक और व्यवस्थित नगर बनाना है। उन्होंने दावा किया कि सभी वार्डों में स्थानीय, सक्रिय और जनसेवा से जुड़े चेहरों को टिकट दिया गया है ताकि प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। सूची में महिलाओं, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है।
*वार्डवार घोषित प्रत्याशी* वार्ड 1 मनजिंदर, 2 मनोज बड़सीवाल, 3 निशा बड़सीवाल, 4 गगन मान, 5 मुकद्दर जोइया, 6 वीर कमल, 6 दानेवालिया, 7 सुमित रिणवा, 8 सर्वजीत कौर (केके), 9 मदन बावला, 10 नवीन बाकोलिया, 11 सोनू बंसल, 12 डॉ. देवीलाल, 13 मंजू रिणवा, 15 नारायण नायक, 16 गुरदीप बब्बी, 17 संतोष बंसल, 18 रेखा रानी कालूराम, 22 संयोगिता गोंद।
दूसरी सूची में वार्ड 24 शेर सिंह, 29 कृष्णा स्वामी, 30 सुनील ढाका, 31 अजमेर बिल्लू, 32 डोली नीरज, 33 प्रमिला सोनी, 37 प्रेम मेघवाल, 40 अमित मित्तल, 41 ज्योत्सना अजय मित्तल, 44 मुकेश भार्गव, 46 सोनम आदित्य, 47 चरणजीत धालीवाल, 48 मोनिका स्वामी, 49 सरनजीत कौर बब्बी, 50 जगदीप विक्की, 52 दीपक चुघ, 54 लाजवंती अमलानी, 56 कर्मजीत ढिल्लों, 58 रमजान तथा 60 रूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रत्याशी घोषणा के बाद गणेश बंसल टीम के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने इसे नगर परिषद में विकास की नई शुरुआत बताया। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निर्दलीय विधायक द्वारा सभी प्रमुख वार्डों में मजबूत प्रत्याशी उतारने से कांग्रेस और भाजपा दोनों के सामने चुनौती बढ़ सकती है। अब नामांकन प्रक्रिया, जनसंपर्क अभियान और चुनावी सभाओं के साथ हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026 का मुकाबला और अधिक रोचक होने जा रहा है।