
स्वयं सिद्धा आश्रम में योग दिवस पर योगाभ्यास और नशामुक्ति की ली शपथ
डीडवाना।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को डीडवाना के नागौर रोड, एस.पी. ऑफिस के सामने स्थित स्वयं सिद्धा आश्रम परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के दिव्यांगों, वृद्धजनों, असहाय व निराश्रित लोगों सहित समस्त स्टाफ ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ योगाभ्यास किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योग आसन और प्राणायाम किए। योग क्रियाओं के माध्यम से उन्होंने समाज को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
योग दिवस के इस विशेष मौके पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों, निराश्रितों, दिव्यांगों, असहाय प्रबुद्धजनों और पूरे स्टाफ ने जीवन में कभी भी नशा न करने की गंभीर शपथ (संकल्प) ली।यह पूरा कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डीडवाना समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह नरूका के निर्देशन में सफ़ल पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रबंधक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Didwana, Nagaur | Jun 21, 2026