Public App Logo
✈️ सासाराम-कैमूर के लिए बड़ी खबर! हवाई कनेक्टिविटी की उम्मीद फिर तेज बिहार में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी तेज हो गई है। इनमें सासाराम-कैमूर क्षेत्र भी शामिल है। 🛫 राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के बीच संभाव्यता अध्ययन के लिए समझौते की तैयारी है। प्रस्तावित स्थल के चयन के बाद AAI की टीम जमीन, मौसम, हवा की दिशा, ऊंचाई और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी। अगर परियोजना आगे बढ़ती है तो रोहतास-कैमूर के पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार को नई रफ्तार मिल सकती है। रोहतासगढ़ किला, तुतला भवानी, गुप्ता धाम और कैमूर की प्राकृतिक वादियों तक देश-दुनिया से पर्यटकों की पहुंच भी आसान होने की उम्मीद है। 📍 सासाराम-कैमूर अब हवाई नक्शे पर अपनी नई पहचान बनाने की ओर! #Sasaram #Rohtas #Kaimur #Airport #GreenfieldAirport #Bihar #AirConnectivity #RohtasTourism #BiharNews - Sasaram News