पताही में शिक्षा क्रांति का आगाज़! ई. संजय कुमार ने फीता काटकर किया 'एकलक्ष्य कैम्पस' का भव्य उद्घाटन; अब क्षेत्र में ही बनेंगे दरोगा और BPSC अफसर पताही (पूर्वी चंपारण): पताही के बेटा-बेटी भी अब दरोगा, जज और BPSC अफसर बनेंगे! क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना, मुजफ्फरपुर या मोतिहारी जाने की जरूरत नहीं है। प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के पास आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों से लैस 'एकलक्ष्य कैम्पस प्रतियोगितात्मक सेंटर' का भव्य शुभारंभ हो गया है! ई. संजय कुमार ने काटा फीता: संस्थान का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि चिरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जन सुराज नेता इंजीनियर संजय कुमार (Er. Sanjay Kumar) ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।