*भिट्ठा पुलिस ने 352 लीटर शराब के एक बाइक एक रिक्शा 352 लीटर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार*
सुरसंड : भिट्ठा थाना क्षेत्र के दो वाहन से अलग अलग गांव ग़स्ती के दौरान एक रिक्शा व एक बाइक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया।बाइक और ईरिक्शा की तलाशी करने पर 352 लीटर नेपाली गौरव शराब बरामद किया ।जिसने थाना क्षेत्र के हनुमान नगर अक्षराबा टोल पुल के पास ईरिक्शा व श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी गांव से बाइक के साथ गिरफ्तार करते हुए जप्त किया।गिरफ्तार तीनों तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनटोलबा गांव निवासी रंजीत कापर,अजय मंडल व दरभंगा जिले के नगरडीह गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की ।जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनटोलना गांव निवासी रंजीत कापर,अजय मंडल व पीएसआई हर्षित गोयल के बयान पर दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव निवासी राजेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया गया है।इसकी पुष्टि भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने किया।