Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत “उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य” संकल्प को धरातल पर उतारने के मद्देनजर जिले के 09 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाना है। जिलाधिकारी रिची पांडेय लगातार पूरी तैयारी पर नजर रखे हुए हैं। आज जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में डिग्री कॉलेज संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक में नामित प्राचार्यों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिले के बाजपट्टी, बोखरा, चोरौत, मेजरगंज, नानपुर, परसौनी, रुन्नीसैदपुर, सोनवर्षा और सुप्पी प्रखंडों में फिलहाल चिह्नित सरकारी भवनों में डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि शीघ्र अपना कार्य पूर्ण करें। साथ ही सभी चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि कॉलेजों के शुरू होने से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे उच्च शिक्षा में नामांकन दर बढ़ेगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। बैठक में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sitamarhi, Bihar | Jun 30, 2026

MORE NEWS

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप
सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026