
ओट में 12 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
ओट (कुल्लू): श्री हरिहर अस्पताल, कुल्लू एवं कार सेवा दल, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में 12 जुलाई (रविवार) को ग्राम पंचायत ओट भवन में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजियोथेरेपी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। इसके साथ ही आम जनता के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही, जिन मरीजों का पहले से उपचार चल रहा है, उनसे अपनी पुरानी चिकित्सा पर्चियां साथ लाने का आग्रह किया गया है। शिविर के दौरान आने वाले लोगों के लिए भोजन (धाम) की भी व्यवस्था रहेगी।
मुख्य जानकारी:
* तारीख: 12 जुलाई (रविवार)
* समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
* स्थान: ग्राम पंचायत ओट भवन, जिला कुल्लू
* संपर्क: 98160 28008, 94596 36391
#ABNNews #Kullu #Aut #FreeMedicalCamp #HealthCamp #HimachalPradesh #SriHariharHospital #MedicalCheckup #HealthAwareness #HimachalNews #KulluNews #BreakingNews
Kullu, Kullu | Jul 11, 2026