तिलैया पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में दो गिरफ्तार, 12 गाय बरामद
कोडरमा। तिलैया थाना पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 298/26 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार प्रजापति (29), निवासी चौथा, थाना मरकच्चो और प्रदीप कुमार (19), निवासी सेबैयाडीह, थाना अवदानगर, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन जब्त किया है। वाहन पर लदी 12 गाय और पांच बछड़ों को मुक्त कराकर विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई है।