हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त कर दिया. स्कूटी चालक के करीब 96 चालान पेंडिंग थे और उस पर ट्रेफिक रूल्स तोड़ने के लिए 10 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. यह हैराना भरा मामला राजीव चौक के पास देखने को मिला. युवक इस बार भी रॉन्ग साइड से बिना हेलमेट चल रहा था.
स्कूटी के कागज चेक करते हुए पुलिस भी हैरान रह गई. स्कूटी ने करीब 96 बार ट्रैफिक रूल्स तोड़े थे और ये सभी चालान पेंडिंग थे.
पुलिस टीम ने प्रवर्तन अभियान के तहत यहां राजीव चौक पर नियमित जांच के दौरान स्कूटर को जब्त किया. जिस समय युवक को पकड़ा गया, उस समय भी वह रांग साइड स्कूटी चला रहा था और हेलमेट भी नहीं पहना था.