
रंगदारी और धमकियों के उस्ताद हिस्ट्रीशीटर मुजीब को पुलिस ने दबोचा, 35 साल का आपराधिक सफर पहुंचा अंजाम तक
सीतापुर : जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के क्रम में सीतापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने रंगदारी वसूलने और डराने-धमकाने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी मुजीब अहमद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 196/26 (धारा 191(2)/191(3)/308(2)/351(3) बीएनएस) से संबंधित आरोपी मुजीब अहमद (पुत्र इकबाल अहमद, निवासी- बट्सगंज, सीतापुर) को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
अपराधों का लंबा रहा है इतिहास
पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं0 A 4465) है। मुजीब का आपराधिक इतिहास साल 1991 से शुरू होता है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, लूट और मारपीट जैसे करीब 25 गंभीर मुकदमे सीतापुर से लेकर लखनऊ तक दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी का चालान माननीय न्यायालय कर दिया।
#SitapurPolice #CrimeNews #HistorySheeterArrested #UttarPradeshPolice #Sitapur