#टहला थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
टहला थाना पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच की और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार, दस्तावेजों की कमी व अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने की समझाइश की।
Alwar, Alwar | Jun 20, 2026